टिहरी झील में टला बड़ा हादसा,हो सकती थी जबलपुर जैसी घटना,SDRF ने पर्यटकों को समय रहते किया रेस्क्यू

उत्तराखंड के टिहरी झील में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शाम को आए तेज आंधी-तूफान ने कहर बरपाया… और हालात ऐसे बन गए कि यहां भी जबलपुर जैसे हादसे की आशंका खड़ी हो गई। लेकिन वक्त रहते SDRF की मुस्तैदी ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।
टिहरी के डोबरा-चाटी इलाके में अचानक मौसम ने करवट ली तेज आंधी-तूफान के चलते झील में बने फ्लोटिंग हटमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए… कुछ हटमेंट तो सीधे पानी में बह गए हालात इतने भयावह थे कि वहां मौजूद पर्यटक झील के बीचों-बीच फंस गए चीख-पुकार मच गई और हर पल खतरा बढ़ता जा रहा था।
सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
तेज हवाएं ऊंची लहरें और डूबने का खतरा लेकिन SDRF के जवानों ने हिम्मत नहीं हारी एक-एक कर फंसे लोगों को फ्लोटिंग हटमेंट से बाहर निकाला गया करीब 25 से 30 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर पर्यटन विभाग की बोट के जरिए कोटी कॉलोनी पहुंचाया गया अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो ये घटना किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी
टिहरी झील में आया ये तूफान किसी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकता था… क्योंकि हालात बिल्कुल वैसे ही बन चुके थे जैसे हमने जबलपुर में देखा था लेकिन SDRF की त्वरित कार्रवाई ने यहां कई जिंदगियों को बचा लिया फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन ये घटना एक बड़ा सवाल जरूर छोड़ गई है कि क्या पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त हैं




