उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में गृह मंत्री अमित शाह ने धामी सरकार की उपलब्धियों की सराहना

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹1130 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 9 साल विकास के स्वर्णिम कालखंड रहे हैं।
उत्तराखंड के 1900 युवाओं को बिना खर्च-पर्ची और पूरी पारदर्शिता के साथ पुलिस कांस्टेबल की नौकरी देकर राज्य सरकार ने सुशासन को चरितार्थ किया है।
मोदी सरकार के CAA कानून के तहत आज उत्तराखंड में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 162 लोगों को नागरिकता दी गई। यह धार्मिक उत्पीड़न के शिकार हर शरणार्थी को नागरिकता देने के हमारे संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और इंडी अलायंस जितना विरोध करना चाहें कर लें, लेकिन हम धार्मिक रूप से प्रताड़ित अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देकर रहेंगे।
केदारनाथ से लेकर कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर भारत से बाहर निकालने का काम किया जाएगा।
उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 10,000 से अधिक घुसपैठियों के अतिक्रमण हटाए, जबकि कांग्रेस अपनी पूरी ऊर्जा घुसपैठियों को बचाने में लगा रही है।
UCC (समान नागरिक संहिता) डेमोग्राफिक बदलाव को रोकने में भी कारगर साबित होगी। मोदी सरकार द्वारा लाया गया हाई पावर डेमोग्राफिक मिशन जल्द ही अपना काम शुरू करेगा।
मतदाता सूची को शुद्ध बनाकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग SIR अभियान चला रहा है, जिसका भाजपा पुरजोर समर्थन कर रही है।
उन्होंने कहा कि UPA सरकार ने 2004 से 2014 तक उत्तराखंड को केवल ₹54,000 करोड़ दिए, जबकि मोदी सरकार ने 2014 से 2024 के बीच राज्य को ₹1,87,000 करोड़ दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button