
हरिद्वार – देहरादून मार्ग पर मोतीचूर के पास रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा।
हादसे में एक महिला और एक अन्य की हुई मौत, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सड़क पर चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण अचानक वाहनों की रफ्तार धीमी हुई।
इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस, दो कार और एक ट्राला आपस में भिड़ गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वाहनों में सवार लोग घबरा गए और कई यात्री घायल हो गए।
सूचना मिलते ही हरिद्वार और देहरादून पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे के कारण कुछ देर तक हरिद्वार – देहरादून मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक देहरादून के झंडे मेले से वापस बिजनौर जा रहे थे ट्रैक्टर सवार यात्री।।
मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




