उत्तराखंडदेहरादून

दून SSP का बड़ा एक्शन: आईडीपीएल चौकी प्रभारी सेहत पूरा स्टाफ सस्पेंड

देहरादून पुलिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए SSP ने अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ा एक्शन लिया है। आईडीपीएल चौकी पर तैनात पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है, जिसमें चौकी प्रभारी सहित कुल 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
गोपनीय सूचना पर हुई छापेमारी
मामला तब सामने आया जब 27 मार्च 2026 की रात SSP को ऋषिकेश क्षेत्र में एक होटल में बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की गोपनीय सूचना मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश की टीम ने हरिद्वार रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास होटल नवरंग में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में जुआ सामग्री, नगदी और विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद की गईं। साथ ही कई लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
चैकिंग में लापरवाही पड़ी भारी
जांच में सामने आया कि आईडीपीएल चौकी स्तर पर नियमित चैकिंग और सत्यापन अभियान में गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी, जिसके कारण क्षेत्र में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।
SSP का सख्त संदेश
इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए SSP ने तुरंत प्रभाव से आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही अन्य स्थानों पर भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button