
देहरादून….
बार में बिल कम करवाने को लेकर हुए विवाद का खामियाजा बेकसूर मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेड्यर को अपनी जान गंवा कर चुकाना पड़ा।क्योंकि विवाद बार के स्टाफ और ग्राहकों के बीच हुआ था लेकिन बार मे मारपीट के बाद विवाद सड़क तक आ पहुंचा जिसमे गाड़ी से एक दूसरे का पीछा करते वख्त की जा रही फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे मुकेश जोशी
की गोली लगने से मौत हो गई घटना देहरादून के राजपुर क्षेत्र में की है वही फायरिंग से रिटायर्ड ब्रिगेड्यर की हत्या की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। यह घटना रोड रेज नहीं, बल्कि बार में हुए विवाद का नतीजा निकली।दरसल
पुलिस जांच में सामने आया कि एक दिन पहले कुठालगेट स्थित ZEN-Z बार में बिल को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि बार कर्मियों ने दूसरे पक्ष की स्कॉर्पियो गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
अगली सुबह बदला लेने के लिए स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग भी हुई। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय ब्रिगेड्यर मुकेश जोशी को गोली लग गई, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई।घटना के बाद दोनों पक्षों ने इसे रोड रेज दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में पूरा सच सामने आ गया।पुलिस ने अभी तक बार संचालक सहित निजी कॉलेज में पढ़ाई करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 4 अन्य अभी फरार हैं

जिनकी तलाश की जा रही है वही पकड़े गए आरोपियों से 2 तमंचे और कारतूस घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है इसके साथ ही तय समय सीमा से अधिक देर रात तक खुले रहने के कारण
ZEN-Z बार सील कर दिया गया है जिसके लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई भी की जा रही है

वही एसएसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसके साथ ही शहर भर के तमाम होटल, क्लब और रेस्टुरेंट संचालकों को तय समय सीमा तक कि होटल रेस्टुरेंट खोलने के सख्त निर्देश दिए गए है
SSP प्रमेंद्र डोभाल सख्त
इस घटना के बाद एक बार फिर होटल रेस्टुरेंट और क्लबो का देर रात तक खुले रहने की बात सामने आई है जिसको लेकर एसएसपी ने सख्त लफ़्ज़ों में हिदायत दी है कि अब तय समय सीमा के बाद खुलने वाले ऐसे रेस्टुरेंट क्लेबो के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
शहर के निजी कॉलेजों की भी तय होगी जिम्मेदारी
दरसल पिछले कुछ दिनों में शहर में होने वाले अधिकतम गोली कांड,मारपीट जैसे मामलों में निजी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की भूमिका सामने आती रही है इसीलिए अब न केवल पुलिस प्रशासन बल्कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।और अपनी जिम्मेदारी से बचने या पल्ला झाड़ने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।




