चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का साइबर ठगों पर एक्शन

केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन।।
हैली बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार।।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने साइबर अपराधियों के मंसूबो को किया नाकाम।।
265 वेबसाइट,फेसबुक पेज,इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नंबरों को करवाया ब्लॉक।।
यात्रियों को हेलीकॉप्टर और अन्य बुकिंग के नाम पर करते थे धोखाधड़ी।।

एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने बनाई है साइबर फ्रॉड कम्बेट फोर्स।।
गठित फोर्स ने अब तक 106 फेसबुक पेज,16 इंस्टाग्राम खाते,110 मोबाइल नंबरों में से 55 नंबरों को करवाया ब्लॉक।।
वही 6 बैंक खातों की जांच के बाद एक खाते को करवाया डेबिट फ्रिज बाकियों पर कार्यवाही जारी।।
साथ ही हेली टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाली 22 वेबसाइट्स की डोमेन रजिस्टार को भेजी रिपोर्ट।।
रुद्रप्रयाग एसपी निहारिका तोमर की आम जनता से अपील।।
अधिकृत वेबसाइट से ही बुक करें हेली टिकट।।
चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए बताई अधिकृत वेबसाइट (https://www.heliyatra.irctc.co.in/)




