
उत्तराखंड की राजनीति में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं अगर हम बात करें वर्तमान सरकार की तो प्रदेश में भाजपा की दूसरी बार की सरकार है ओर भाजपा का दावा भी है कि हम तीसरी बार सरकार प्रदेश में बनाएंगे,जबकि प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस है और क्षेत्रीय दल के रूप में उत्तराखंड क्रांति दल जो राज्य गठन से अब तक प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत नही कर सकी है तो वहीं अब राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने भी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में चुनावी ताल ठोक दी है राष्टयवादी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर अभी से ही प्रदेश के किसानों के हित और शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर व्यवस्थाएं बनाने का दावा करते हुए पलायन रोकने के लिए स्थानीय लोगो को रोजगार मुहैया कराने तक का वादा कर दिया है तो वही पार्टी ने संगठन को जमीनी तौर पर मजबूत करने के लिए सौरभ वत्स को उत्तराखंड की जिम्मदारी सौंपी है इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन अभिषेक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने बिगुल बजा दिया है सौरभ वत्स उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करेंगे और 2027 चुनाव में पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वही नई जिम्मेदारी मिलने पर सौरभ वत्स ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी और संघटन के लोगो का आभार जताया इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को नियक्त करेगी और उत्तराखंड़ में अब तीसरे मोर्चे के रूप में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल साबित करने में जुट गया है।




