
देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 34 गोविंदगढ़ में भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सचिन गुप्ता ने बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 और पार्षदों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची कार्यकर्ताओं को वितरित की गई, ताकि आम लोगों को अपने पुराने नाम आसानी से खोजने में मदद मिल सके। साथ ही बूथ स्तर पर बीएलए और बीएलओ के बीच बेहतर तालमेल बनाकर अभियान को सफल बनाने पर चर्चा हुई।

इस दौरान सचिन गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करना भाजपा की प्राथमिकता है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिले और भाजपा इस दिशा में लगातार काम कर रही है।
बैठक में क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर, पार्षद महेन्द्र कौर कुकरेजा, शक्ति केंद्र संयोजक संजय भटनागर और अशोक कोहली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




