उत्तराखंडदेहरादून

मंत्री खजांदास ने इन्द्रेश नगर को दी बड़ी सौगात: 1.14 करोड़ के सीवर कार्यों का भूमि पूजन,जनता में खुशी की लहर

देहरादून: समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा के इन्द्रेश नगर वार्ड में 1.14 करोड़ रुपये से अधिक लागत से सीवर लाइन सुधार कार्यों का भूमि पूजन किया। इन कार्यों के तहत शिवा सेनेट्री, मालवीय रोड, महंत रोड, जाटव गली, पानी की टंकी और छोटा जटिया मोहल्ला समेत कई क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को बदला जाएगा।


मंत्री ने बताया कि पूरे इन्द्रेश नगर वार्ड की सीवर व्यवस्था के कायाकल्प के लिए 28.06 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने अधिकारियों को तय समय में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।


लंबे समय से सीवर लाइन की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों ने इस कार्य के शुरू होने पर खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सीवर व्यवस्था के कारण आए दिन जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
भूमि पूजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने सरकार व मंत्री का आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह कार्य पूरा होने के बाद इन्द्रेश नगर में वर्षों पुरानी सीवर समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा, जिससे इलाके की स्वच्छता और जनजीवन दोनों में सुधार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button