
देहरादून के रायपुर इलाके में हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी की रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि फायरिंग की वजह पुरानी रंजिश थी। बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद का बदला लेने के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आए, जिसके बाद फायरिंग हुई। इस घटना में कमेंद्र शर्मा के पैर और नवीन राणा के कंधे में गोली लगी थी।
पुलिस ने अरुण कुमार, सन्नी कुमार और आदर्श सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान और उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




