उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर गांधी पार्क में आयोजित हुआ जनभागीदारी कार्यक्रम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर गांधी पार्क में एक विशेष जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांधी पार्क गेट पर एक विशेष फ्लेक्स लगाया गया, जिस पर आम जनता ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं अपने संदेश प्रेषित किए।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने फ्लेक्स पर अपने शुभकामना संदेश लिखकर मुख्यमंत्री के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन को जनभागीदारी एवं जनसंवाद के रूप में मनाना रहा, जिसमें आम नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं एवं सुझाव साझा करने का अवसर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पारस गोयल, निदेशक, गढ़वाल मंडल विकास निगम, देवेंद्र बिष्ट (BJYM), दयाल बिष्ट, सागर तोमर, सुरेश बराड़, देवाशीष देवली, राजत सयाना सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

आयोजकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button