उत्तराखंडदेहरादून

अमित शाह और सीएम धामी ने 1475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में 1475.31 करोड़ रुपये की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उत्तराखंड राज्योत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में 1073.11 करोड़ रुपये की 44 योजनाओं की आधारशिला रखी गई, जबकि 402.20 करोड़ रुपये की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
इन योजनाओं से प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन और शहरी विकास से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

तकनीकी शिक्षा विभाग की करीब 97 करोड़ रुपये की योजनाओं के तहत नई टिहरी के राजकीय पॉलिटेक्निक में भवन निर्माण कार्य भी किया जाएगा। पर्यटन विभाग की 43.70 करोड़ रुपये की योजनाओं में टिहरी की डोबरा-चांठी पार्क परियोजना और हेमकुंड साहिब रोपवे के लिए बिजली आपूर्ति से जुड़ा कार्य शामिल है।
गृह विभाग की 68.27 करोड़ रुपये की लागत से देहरादून में साइबर उत्कृष्टता केंद्र और हल्द्वानी में फायर स्टेशन के आवासीय भवन बनाए जाएंगे। वहीं सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट, आइसक्रीम प्लांट और बेकरी यूनिट स्थापित करने के लिए 48.21 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास किया गया।
इसके अलावा अगस्त्यमुनि के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पीजी ब्लॉक का निर्माण, आवास विभाग की योजनाएं और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।
सरकार का कहना है कि इन विकास योजनाओं से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही शिक्षा, पर्यटन, रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button