ये है असली माफिया जिन्हें खाकी और न ही कानून का है डर,बेखौफ धड़ल्ले से

सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन ने बढ़ाई अवैध खनन पर सख्ती।।
बावजूद खनन माफियाओं के हौसलें बुलंद।।
नदियों में घुस बेखौफ कर रहे अवैध खनन का खेल।।
स्थानीय ग्रामीणों में खनन माफियाओं का खौफ।।
सुबह 4 बजे से शुरू हो जाता है जामुंवाला से सटी नून नदी में खनन का खेल।।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुंवाला में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन का खेल।।
प्रेमनगर में चल रहे वैध खनन पट्टे की आड़ में कर रहे अवैध खनन।।
कई बार की गई शिकायतों पर कार्यवाही न होने के चलते ग्रामीण भी हारे।।
ग्रामीण द्वारा (बात मुद्दे की)न्यूज़ से किया संपर्क कार्यवाही करवाने की लगाई गुहार।।
बीते दिनों पुलिस कर्मी के साथ हुए हादसे के बाद सीएम धामी ने लिया था संज्ञान।।
प्रदेश भर में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के दिए थे निर्देश।।
राजधानी देहरादून में भी SSP दलीप सिंह कुँवर ने कड़ाई से आदेशों के पालन के लिए बढ़ाई सख्ती।।
अवैध खनन करने वाले और अवैध खनन सामग्री ओवर लोडिंग पर लगाया पूरी तरह प्रतिबंध।।
ओवेरलोडिंग रोकने के लिए उठाए गए सख्त कदम,तमाम बड़े वाहनों की कटवाई गई मानकों से अधिक बॉडी।।
कप्तान के सख्त रुख को देखते हुए अवैध खनन माफियाओं और गलत तरीके से ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टरों में बढ़ा खौफ।।
ये वीडियो और फ़ोटो 19 मार्च 2023 दिन रविवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच बनाई गई है ।।




