उत्तराखंडदेहरादून

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी NSA के तहत कार्यवाही,ड्रोन से रखी जा रही हर हरकत पर नजर

देहरादून के विकासनगर में महिला से छेड़छाड़ की हुई घटना के बाद मामला थमने का नाम नही ले रहा है हिन्दू और मुस्लिम संगठन में प्रत्यारोप के दौर जारी है जहाँ लगातार एक के बाद एक घटनाएं सामने आने से हिन्दू संगठनों में रोष है तो वही मुस्लिम समुदाय के लोग उन तमाम आरोपों को गलत ठहरा रहे है जिसको लेकर शुक्रवार को भी माहौल गर्म बना रहा हांलाकि दून पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों को समझा दिया गया है कि अगर बेवजह किसी भी मामलें को तूल दिया गया तो दून पुलिस साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाएगी इतना ही नही भड़काऊ बयान बाजी करने वालों के खिलाफ NSA के तहत भी कार्यवाही की जाएगी, वही विकासनगर में दो दिन पहले हुई घटना के वीडियो और संदेश सोशल मीडिया पर आम जनता को भड़काने वाले संदेश सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे हैं उन पर भी पुलिस द्वारा लगातार मोनेटरिंग भी की जा रही है SSP दलीप सिंह कुँवर के मुताबिक ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कानून कार्यवाही अमल में लाई जाएगी जो साम्प्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं इसीलिए पुलिस के द्वारा विकासनगर इलाके में ड्रोन की मदद से भी चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है इसके साथ ही SSP ने आम जनता से भी अफवाहों को नजरअंदाज करने की अपील की है वही एसपी देहात कमलेश उपाध्याय और सीओ विकासनगर द्वारा लगातार पूरे मामलें पर नजर रखी जा रही है

दलीप सिंह कुँवर, DIG/SSP देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button