गैंगेस्टर के बाद अब हरिद्वार पुलिस के रडार पर नशे के सौदागर

गैंगेस्टर के बाद अब हरिद्वार पुलिस के रडार पर नशा माफियाओं।।
7 नशा माफियाओं के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।।
सभी की चल अचल संपत्ति को जबतिकरण की कार्यवाही शुरू।।
2 करोड़ 35 लाख 83 हजार की संपत्ति की रिपोर्ट SAFEMA दिल्ली को सूचनार्थ।।
तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग ,रजिस्टार द्वारा करवाया गया संपति का मूल्यांकन।।
देश के भविष्य को नशा परोशने वाले नशा तस्करों पर नकेल कसने की बड़ी कार्यवाही।।
धारा 68(F) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत जब्त की गयी अभियुक्तों की सम्पत्तियों का विवरण-
1- अभियुक्त सत्तार पुत्र असगर निवासी मौहल्ला कस्साबान ज्वालापुर
सम्पत्ति – 73 लाख रुपए (जमीन – 55 लाख, वाहन – 18 लाख)
2- अभियुक्ता गंगेश पत्नी स्व0 मोहन लाल निवासी मौहल्ला पीठ बाजार ज्वालापुर
सम्पत्ति- 50 लाख रुपए (जमीन – 21 लाख, मकान- 15 लाख, वाहन – 6 लाख, बैंक खाता- 8 लाख)
3- अभियुक्त कुलदीप पुत्र रामपाल निवासी सलेमपुर महदूद थाना सिड़कुल
सम्पत्ति- 27 लाख 60 हजार रुपए (जमीन – 14 लाख, मकान- 12 लाख, वाहन – 60 हजार, बैंक खाता- 1 लाख)
4- अभियुक्त मौहम्मद अफजल पुत्र मौ0 जिशान निवासी ग्राम टौली थाना बेहट जनपद सहारनपुर उ.प्र.
सम्पत्ति- 3 लाख रुपए (वाहन – 40 हजार, बैंक खाता – 2 लाख 60 हजार)
5- अभियुक्त तनवीर पुत्र खलील निवासी टाण्डा भनेड़ा कोतवाली मंगलौर
सम्पत्ति- 27 लाख 33 हजार रुपए (मकान- 27 लाख 33 हजार)
6- अभियुक्त आलिम पुत्र खलील निवासी टाण्डा भनेड़ा कोतवाली मंगलौर
सम्पत्ति- 8 लाख 90 हजार रुपए (जमीन – 5 लाख 50 हजार, दुकान – 3 लाख 40 हजार)
7- अभियुक्त मुर्करण पुत्र अय्युब निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर
सम्पत्ति- 46 लाख रुपए (पुस्तैनी जमीन पर बना मकान – 46 लाख)




