
सीएस राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों और यात्रा से संबंधित फर्जी खबरें या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के दिए निर्देश।।
यात्रा को बदनाम करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश।।
बिना रजिस्ट्रेशन वाली बसों और वाहनों को तुरंत रोकने और वापस भेजने के जारी निर्देश।।
यात्रा मार्ग पर बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के संचालन पर परिवहन विभाग को टूर ऑपरेटरों के साथ तत्काल बैठक करने के निर्देश।
बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के मुद्दे पर अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को लिखेंगे पत्र।।
अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश कि अपने मोबाइल 24 घंटे खुले रखें और यात्रा से संबंधित शिकायतों को अनिवार्य रूप से सुनें।।
प्रभारी सचिव चारधाम यात्रा के संबंध में सचिवालय और जिला प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करेंगे..
बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,डीजीपी अभिनव कुमार,प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय,सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी,दिलीप जावलकर,सचिन कुर्वे सहित तमाम अधिकारी रहे मौजूद।।




