उत्तराखंड

लड़की को जन्म देने पर ससुराल वालों ने बहु को किया बेघर

एंकर…
लड़का और लड़की में अंतर खत्म करने के लिए ही बेटी बचाओ बेटों पढ़ाओ का नारा देते हुए देश भर में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे ताकि समाज में बेटियों को भी एक समानता का दर्जा मिल सके लेकिन आज भी समाज में कुछ कुरीतियों हैं जो आधुनिक दौर में भी पुरानी मानसिकता के लोग ऐसे हैं जो लड़का और लड़की में फर्क रखते है ऐसा ही एक मामला यूपी के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ में सामने आया है जहाँ देहरादून की रहने वाली लड़की से युवक की शादी हुई थी शादी के बाद गर्भवती हुई महिला ने जब लड़की को जन्म दिया तो नाराज ससुराल वालों ने नवजात बच्ची सहित बहु को घर से निकाल दिया है जिसके बाद अब अपनी बच्ची को लेकर न्याय के लिए ये माँ दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है

देहरादून की रहने वाली प्राची वर्मा की शादी 18 फरवरी 2022 को शंकर वर्मा के साथ हुई थी शादी के बाद सब कुछ अच्छा चल रहा था ससुराल वाले भी प्राची का ख्याल रखते थे लेकिन जब प्राची को प्रसव के लिए देहरादून के अस्पताल में भर्ती करवाया गया और जब ससुराल वालों को ये पता चला कि लड़का नही लड़की हुई है तो ससुराल वाले बिना कुछ बताए बहु और बच्चे को अस्पताल में ही छोड़ कर चले गए

पीड़ित विवाहिता ने मंत्री गणेश जोशी से लगाई मदद की गुहार


वही न्याय के लिए आयोग से लेकर यूपी पुलिस के चक्कर काट कर थक चुकी महिला ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई जिस पर मंत्री ने सीधे सहारनपुर एसएसपी से फोन पर बात कर पीड़ित महिला की मदद करने की बात कही है मंत्री के मुताबिक एसएसपी ने मामलें में उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है जहाँ एक तरफ हमारा देश दिनों दिन उनत्ति की ओर बढ़ रहा है यहाँ तक कि सरकार शासन,सत्ता में साथ हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कम नही है आउर कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अलग पहचान बना रहीं है तो वही यूपी सहारनपुर का ये परिवार आज भी दशकों पुरानी कुरीतियों के साथ ही जी रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button