
अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा।।
भूमाफियाओं,नशा तस्करों पर गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट में कार्यवाही।।
जुलाई 2022 से अब तक कुल 21 मुकदमें दर्ज किए जा चुके है।।
जिनमें 123 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही की गई है।।
धोखाधड़ी के मामलों में प्रदीप गर्ग,अनिल गर्ग,दीपक मित्तल,राजपाल वालिया,साजिद, संजीव मलिक, राकेश त्यागी शामिल है।।
इनके अलावा चोरी,लूट की घटनाओं और परीक्षा घोटाले में हाकम सिंह सहित अन्य पर गैंगेस्टर की कार्यवाही अमल में लाई गई है।।
जिसके तहत सभी अपराधियों की संपत्ति की जब्तीकरण की कार्यवाही जल्द की जाएगी।।
इसके साथ ही आदतन अपराधियों के खिलाफ भी दून पुलिस ने खोला मोर्चा।।
24 आदतन अपराधियों गुंडा तत्वों पर की गई जिलाबदर की कार्यवाही।।
SSP दलीप सिंह कुँवर की अपराधियों को हिदायत जिला छोड़ दें या अपराध।।




