उत्तरकाशीउत्तराखंड

SP कमलेश उपाध्याय ने भागीरथी नदी किनारे चल रहे सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।

मानसून के दौरान बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उत्तरकाशी के हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा कार्य तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने भागीरथी नदी किनारे चल रहे सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय पर और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।

भागीरथी नदी के कटाव से हर्षिल कोतवाली और आसपास की बस्ती को खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए कोतवाली को अस्थायी रूप से पीडब्ल्यूडी विश्राम भवन में शिफ्ट किया गया है।

एसपी ने सुरक्षा दीवार, चैनलाईजेशन और वायरक्रेट निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर बस्ती खाली कराने के लिए तैयार रहने को कहा। निरीक्षण के दौरान एनडीआरएफ, सिंचाई, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button