उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड STF और दून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में खुलासा,IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़ दुबई से जुड़े तार

उत्तराखंड STF और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वालों को धरदबोचा गया है जिसके तार दुबई से जुड़े बताए जा रहे है देहरादून के बसंतविहार थाना क्षेत्र के ऋषिविहार इलाके में किराए के फ्लैट से ऑनलाइन सट्टे का खेल चल रहा था जहाँ छापेमारी कर पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है और फ्लैट से 3 लैपटॉप,17 मोबाइल 22 ATM कार्ड के साथ ऑनलाइन सट्टे से जुड़ी डिजिटल इक्विपमेंट बरामद किए है मौके से पकड़े गए युवकों में सुनील शर्मा,संदीप गुप्ता, अक्रन्द शर्म और अभिषेक शर्मा छत्तीसगढ़
जबकि संदीप कुमार बिहार का रहने वाला है जिन्होंने चार महीने पहले ही फ्लैट किराए पर लिया था जबकि इन पकड़े गए युवकों के ऊपर इनका बॉस सुमित यादव है जो दिल्ली गुड़गांव रहता है

https://www.facebook.com/share/r/18d8iGRspS


पुलिस के मुताबिक ये ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी भारत मे बैन महादेव एप और रेडीबुक बैटिंग एप की मदद से लगाते थे जो दुबई से ऑपरेट हो रहा था फिलहाल पुलिस और STF सुमित यादव की तलाश में जुटी है और कड़ियां तलाशी जा रही है कि इनके तार देश भर में कहा कहा से जुड़े है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button