उत्तराखंडदेहरादून

गजब चोर-पहले चोरी किया आईफोन फिर msg कर चोर ने मांगा पासवर्ड

राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन से आईफोन चोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि चोरी के बाद संदिग्ध ने फोन के मालिक की बहन कौशिकी को मैसेज कर आईफोन का पासवर्ड तक मांग लिया। परिवार का दावा है कि पुलिस को CCTV फुटेज, संदिग्ध की तस्वीर और अन्य अहम जानकारी उपलब्ध कराई गई, बावजूद इसके अब तक फोन बरामद नहीं हुआ है।

मामला क्लेमेंट टाउन के सनशाइन एन्क्लेव का है। 12 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे सक्षम अपने फ्लैट नंबर 35 में आईफोन इस्तेमाल कर रहे थे। करीब 8:45 बजे फोन गायब मिला। CCTV फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध कमरे की ओर आते दिखाई दिए। घटना की शिकायत पुलिस से की गई और फुटेज भी सौंपी गई।

पीड़ित की बहन कौशिकी का आरोप है कि चोरी के बाद संदिग्ध ने उन्हें लगातार मैसेज किए और फोन का पासवर्ड मांगा। इन मैसेज के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिए गए हैं। कौशिकी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं

कौशिकी का दावा है कि इसी संदिग्ध से जुड़ी CCTV फुटेज में निजी कॉलेजों के आसपास हुई चोरी की घटनाओं में भी सामने आई है। हालांकि इन दावों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। सवाल यही है कि CCTV और अन्य सुराग मिलने के बावजूद पुलिस अब तक संदिग्ध तक क्यों नहीं पहुंच पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button