उत्तराखंडदेहरादून

पौंधा में गदेरा पार करते समय बही दो कारें 2 छात्रों की मौत

पहाड़ से लेकर मैदान तक बरसात का कहर बरप रहा है जहाँ पहाड़ों पर जगह जगह भूस्खलन होने से आमजन जीवन अस्तव्यस्त है तो वही बरसात का कहर मैदानी इलाकों में भी बरप रहा है बीती रात हुई मूसलाधार बरसात के चलते कई नदिया और गदेरे उफान पर है

ऐसे ही पौंधा के गुलाटा नदी में देर रात तेज बहाव की चपेट में आने से 2 गाड़िया बह गई बताया जा रहा है कि दो कार में सवार लोगों में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि एक छात्रा को मौके पर पहुंची SDRF ने रेस्क्यू कर बचा लिया गया।।

जानकारी के मुताबिक दोनों कार में सवार युवक युवती नजदीकी कॉलेज में पढ़ाई करते थे।।स्थानीय लोगो के मुताबिक इस नदी में बीते दिनों भी एक कार बह गई थी जिसे स्थानीय लोगों ने रेस्कयू किया था .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button