उत्तराखंडदेहरादून

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामलें और राहुल गाँधी पर दर्ज मुकदमें के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय घेराव

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच के लिए निकले और सचिवालय के मुख्य गेट तक पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

जिस दौरान कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई वही प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर नाराजगी जताई और इसे सामाजिक सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ते हुए विरोध दर्ज कराया।


प्रदर्शन के बीच अचानक हरक सिंह रावत की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस मामले के खिलाफ उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button