अल्मोड़ाउत्तराखंड

अल्मोड़ा में आफत की बारिश मकान ढहने से दो अलग अलग घटनाओं में 5 की मौत


अल्मोड़ा में भारी बारिश के बीच मकान ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। धारकीतुणी में पुराने मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबे दो नेपाली मूल के व्यक्तियों के शव SDRF ने बरामद किए।


वहीं, ग्राम वडयूडा, थाना सोमेश्वर में मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 42 वर्षीय प्रेमा देवी, 19 वर्षीय कल्पना आर्या और 18 वर्षीय मनीष कुमार शामिल हैं।
दोनों घटनाओं में SDRF की टीम ने मलबे में सर्च अभियान चलाकर शव बरामद किए और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिए। अल्मोड़ा में बारिश के चलते मकान ढहने की घटनाओं से दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button