उत्तराखंडदेहरादून

दून पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन,अवैध तरीके से रह रही तीन विदेशी महिलाएं अरेस्ट

“ऑपरेशन_क्रैकडाउन” के तहत दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता।।

फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाओं ( 01 किर्गिस्तान, 02 उज्बेकिस्तान) को दून पुलिस एवं एलआईयू की संयुक्त टीमों ने किया अरेस्ट।।

गिरफ्तार विदेशी नागरिकों में से एक, पूर्व में 01 वर्ष की वीजा पर आई थी भारत, वीजा समाप्त होने के बाद अपने देश वापस न जाकर अवैध रूप से रह रही थी भारत में।।

दो अन्य गिरफ्तार विदेशी महिलाएं अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते आई थी भारत।।

तीनो विदेशी महिलाओं द्वारा भारत मे अपने परिचित के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज किये थे तैयार।।

गिरफ्तार विदेशी महिलाओं में से एक को पूर्व में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने पर बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल।।

जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अभियुक्ता अपने देश न जाकर पुनः अवैध रूप से रहने लगी थी भारत मे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button