उत्तराखंडदेहरादून

महिला अपहरण प्रयास मामलें का खुलासा: छोटी सी गलती ने पहुंचाया सलाखों तक

रोजगार और अपने भविष्य की नई शुरुआत करने का सपना देख रहे कुछ युवाओं को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि व्यापार में शुरुआती नुकसान और एक विवाद उन्हें अपराध की राह तक पहुंचा देगा। रायपुर क्षेत्र में महिला के अपहरण के प्रयास का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच में जो कहानी सामने आई, उसमें व्यापार का अनुभव न होने, आर्थिक नुकसान और विवाद के चलते युवाओं द्वारा महिला को डराने की योजना बनाने की बात सामने आई है।

22 सितंबर की सुबह रायपुर क्षेत्र में एक महिला के अपहरण के प्रयास का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर काले रंग की स्विफ्ट कार से पहुंचे नकाबपोश युवकों की तलाश शुरू हुई। जांच के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय अन्नू को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, अन्नू और उसके साथी ने रोजगार शुरू करने के लिए सुषमा वर्मा से करीब साढ़े सात लाख रुपये में डेयरी खरीदी थी। आरोप है कि डेयरी खरीदते समय उन्हें बताया गया था कि वहां की गायें प्रतिदिन करीब 120 लीटर दूध देती हैं। लेकिन डेयरी चलाने के बाद दूध का उत्पादन करीब 20 लीटर प्रतिदिन ही मिला। व्यापार का अनुभव कम होने के कारण दोनों को शुरुआत में ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

इसके बाद अन्नू और उसके साथी ने सुषमा से रकम वापस मांगी, लेकिन पुलिस के अनुसार महिला ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर अन्नू ने अपने साथियों के साथ महिला को डराने की योजना बनाई। इसी योजना के तहत उसके अपहरण का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।

शायद इन युवाओं को यह अंदाजा नहीं था कि रोजगार की शुरुआत में हुआ यह विवाद और डराने की छोटी सी कोशिश उन्हें कानून के शिकंजे तक पहुंचा सकती है। पुलिस ने अन्नू को हिरासत में लिया है, जबकि सीसीटीवी में नजर आए प्रियांशु, आदित्य और सुशांत की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button