
निजी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नही ले रही है निजी स्कूलों ने एक बार छात्रों की फीस बढ़ोतरी कर दी है ये हालात तब है जब पिछले साल ही 2025 में फीस बढ़ोतरी को लेकर हुए अभिवावकों के विरोध प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी ने मनमानी तरीके से बढ़ाई गई फीस वापस लेने के आदेश इन शर्तों पर दिए थे कि 3 साल से पहले फीस न बढ़ाई जाए।

।बावजूद फीस में इजाफा किया गया जब विरोध हुआ तो वार्षिक शुल्क को हटा कर एक्टिविटी चार्जेज लगा दिए गए वो भी वार्षिक शुल्क से ज्यादा पहले वार्षिक 10500 जमा करवाते थे अब एक्टिविटी चार्ज 4000 तिमाही की वसूली की जा रही है जिसके मुताबिक अब अभिवावकों को 10500 की जगह 16000 सालाना देना होगा, इतना ही नही शिक्षा विभाग भी आंख मूंद कर निजी स्कूलों के इशारे पर ही चल रहा है बीते दिनों शिक्षा विभाग से कुछ अधिकारी जमीनी हकीकत जानने ann marry स्कूल पहुंचे थे जहाँ स्कूल प्रशासन ने अपने ही स्कूल के उस स्टाफ को अभिवावक बता अधिकारियों के सामने पेश किया जिनके बच्चे उन्ही के स्कूल में पढ़ रहे है जबकि विरोध कर रहे अभिवावक स्कूल के बाहर खड़े रहे जिन्हें स्कूल के अंदर घुसने ही नही दिया गया।।
https://www.facebook.com/share/v/1ApUMD3QJT
बरहाल निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अब सवाल ये भी उठ रहे है कि आखिर किसकी सय पर निजी स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे है और सभी मानकों को ताक पर रख विरोध करने वाले अभिवावकों के बच्चों को स्कूल से बाहर निकालने तक की धमकी दे रहे है जिसके विरोध में आज अलग अलग स्कूलों के अभिवावक डीएम दफ्तर पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कर ज्ञापन सौंपा है तो वही कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही चेतावनी दी है कि अगर निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम नही लगाई गई तो कांग्रेस अभिवावकों के साथ मिलकर सड़कों पर उतर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।।




