
देहरादून के पित्थुवाला खुर्द क्षेत्र में गुरुवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि सुभाष कश्यप द्वारा बिना स्वीकृत ले-आउट और सक्षम अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमडीडीए ने कार्रवाई की। पिछले लंबे समय से प्राधिकरण ऐसे अवैध प्लाटिंग,निर्माण और अवैध कॉलोनी पर लगातार कार्यवाही कर रहा है जोकि नियमविरुद्धप्लाटिंग निर्माण कर कर रहे है वही प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनियों और नियमों के विरुद्ध भूमि विकास पर अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।




