
देहरादून से बड़ी खबर…
राजपुर थाना क्षेत्र में बड़े साड़ी शोरूम में हुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा।।
एसएसपी देहरादून के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने दिल्ली से 1 महिला समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख की महंगी सिल्क साड़ियां, 2 लाख रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद।।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दिल्ली से घूमने देहरादून आए थे।।
राजपुर क्षेत्र में घूमने के दौरान शोरूम की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।।
26 जून को जाखन स्थित शोरूम में हुई थी चोरी की घटना।।
सीसीटीवी, मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।।
दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का खुलासा, दोनों आरोपी अब सलाखों के पीछे।।




