उत्तराखंडहरिद्वार

असम से आए शिवभक्तों ने क्यों की कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिस की जमकर तारीफ

हरिद्वार में गंगाजल लेने आए असम के 42 शिवभक्तों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली और सहयोगी रवैये की जमकर सराहना की है।
जानकारी के अनुसार, गंगाजल लेकर लौटते समय सभी शिवभक्त रास्ता भटक गए। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर डीएस कोहली से मदद मांगी। इंस्पेक्टर ने तुरंत सकारात्मक तरीके से उनकी सहायता की और उन्हें सही रास्ता बताया। पुलिस के सहयोग से सभी शिवभक्त सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
पुलिस के इस व्यवहार से सभी शिवभक्त बेहद खुश और संतुष्ट नजर आए। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरी कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस हर कदम पर श्रद्धालुओं की मदद के लिए मौजूद रही।


वापसी के दौरान कांवड़ियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और सहयोगी व्यवहार की खुलकर तारीफ की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button