Uncategorized

मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण, सीएम धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री और अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र और सतत विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। विकास का लाभ हर क्षेत्र और वर्ग तक पहुंचाने के लिए जनभागीदारी के साथ कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button