Uncategorized

साइबर ठगों पर पर्यटन नगरी नैनीताल SSP का डिजिटल स्ट्राइक

378 संदिग्ध सिम और 361 IMEI नंबर चिन्हित, डिस्कनेक्शन की कार्रवाई
नैनीताल पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 378 संदिग्ध सिम और 361 IMEI नंबर चिन्हित किए हैं। साइबर टीम, एसओजी और थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इन नंबरों का विवरण जुटाया है।


पुलिस के अनुसार, इन नंबरों का इस्तेमाल साइबर अपराध और धोखाधड़ी से जुड़ी गतिविधियों में पाया गया। भविष्य में इनके जरिए होने वाले अपराधों को रोकने के लिए संबंधित स्तर पर कनेक्शन बंद करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि OTP, बैंक डिटेल, CVV, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें और बैंक को भी सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button