उत्तराखंडदेहरादून

हुड़दंगी छात्रों पर दून पुलिस का शिकंजा,7 छात्र अरेस्ट कॉलेज से निष्कासन की भेजी रिपोर्ट

देहरादून प्रेमनगर कोतवाली क्षेत्र के बिधौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर जमकर हंगामा और मारपीट करने के मामले में दून पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को कोतवाली प्रेमनगर को बिधौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे थे। मारपीट के चलते वहां से गुजर रहे लोगों के चोटिल होने की भी आशंका बनी हुई थी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक शांत होने के बजाय और अधिक उग्र हो गए और दोबारा मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 BNSS के तहत सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी युवक प्रेमनगर के एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और शिक्षण संस्थान से निष्कासन के लिए पुलिस ने संबंधित संस्थान को रिपोर्ट भेज दी है।
गिरफ्तार युवकों में आर्यन पाटनी (21), अभय कोहली (21), नैथन (21), कृष उपाध्याय (20), युग नागर (21), अर्पित तोमर (19) और कवि अत्री (20) शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button