उत्तराखंडदेहरादून

दून SSP की सख्ती का असर,12 साल से फरार 2 कुख्यात ईनामी तस्कर अरेस्ट

गौतस्करों पर दून SSP की सख्ती का असर,दून पुलिस के हत्थे चढ़े कुख्यात गौकशी तथा अवैध पशु मांस तस्कर

12 वर्षो से फरार चल रहे 05-05 हजार रू0 के 02 ईनामी अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में,

दोनो अभियुक्तों को दून पुलिस ने मंगलौर हरिद्वार से किया गिरफ्तार

गिरफ्तार दोनो अभियुक्त सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के है गैंगस्टर,

थाना क्लेमेंटाउन में पंजीकृत गौंवश सरक्षण अधिनियम तथा पशु क्रूरता के अभियोग में विगत 12 वर्षो से फरार चल रहे थे दोनो अभियुक्त

देहरादून तथा सहारनपुर में गौवंश संरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता,हत्या के प्रयास, चोरी सहित कई संगीन धाराओ में लगभग डेढ दर्जन मुकदमे हैं दर्ज

अभियुक्तों के एक साथी को लगभग 03 माह पूर्व दून पुलिस द्वारा क्लेमेंटाउन में हुई मुठभेड के बाद किया था गिरफ्तार

12 वर्षो से फरार चल रहे आरोपी तस्लीम और वजीर सहारनपुर के रहने वाले दोनों फरार आरोपियों को मुखबिर के माध्यम से अभियुक्तों के कस्बा मंगलौर जनपद हरिद्वार में छुपे होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम को जनपद हरिद्वार रवाना करते हुए दोनो अभियुक्तों को लंडौरा रोड, कस्बा मंगलौर जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनो अभियुक्त सहारनपुर के गैंगस्टर है, जो लंबे समय से गौकशी तथा अवैध मांस की तस्करी में लिप्त थे, दोनो अभियुक्तों के विरूद्व देहरादून के साथ-साथ सहारनपुर में भी चोरी, अवैध मांस की तस्करी, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संगीन अपराधो के कई अभियोग पंजीकृत है। पूर्व में दून पुलिस द्वारा क्लेंमेटाउन क्षेत्र में हुई मुठभेड के बाद अभियुक्तों के एक साथी फैजान उर्फ फिल्टर को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button