STF की एक और बड़ी कार्यवाही,इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का एक सदस्य अरेस्ट

उत्तराखण्ड STF की साइबर क्राईम पुलिस की एक ओर बड़ी कार्यवाही…
ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा…
गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से किया गिरफ्तार।।
देहरादून निवासी के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का दिया लालच।।
लालच देकर की गयी थी 01 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी ।।
STF की साइबर टीम द्वारा कड़ी से कड़ी जोडकर किया गया साइबर अपराध का खुलासा।।
शातिर साइबर अपराधी तक पंहुचा एस.टी.एफ. का हाथ।।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध महाराष्ट्र, तमिलनाडू, तेलंगाना, गुजरात आदि राज्यों में भी शिकायतें दर्ज।।
साईबर ठगों द्वारा नामी AMC कम्पनी के नाम और ब्रांडिंग का दुरुपयोग कर लोगों को व्हाट्सएप आदि ग्रुपों में जोडकर ट्रेडिंग गाइडेंस देकर अधिक निवेश के लिये किया जाता था प्रोत्साहित।।
अपराधियों द्वारा वैध ट्रेडिंग का भ्रम पैदा कर मनगढंत ट्रेडिंग डेटा और मुनाफा दिखाकर डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही थी करोडों की साइबर ठगी।।




