उत्तराखंडदेहरादून

दून पुलिस का वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा,2 आरोपियों से आधा दर्जन दोपहिया वाहन बरामद


देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के छह दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को बिधौली क्षेत्र से स्कूटी चोरी होने की शिकायत पर प्रेमनगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने चेकिंग अभियान के बीच मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने देहरादून के अलग-अलग इलाकों से पांच अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर प्रेमनगर स्थित एक खंडहर से सभी वाहन बरामद कर लिए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए सुनसान स्थानों पर खड़े वाहन चोरी करते थे। चोरी के वाहनों को वे खंडहर में छिपाकर रखते थे और मौका मिलने पर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद (22 वर्ष) निवासी अंबीवाला, प्रेमनगर और वंश कुमार (20 वर्ष) निवासी विंग नंबर-6, प्रेमनगर के रूप में हुई है।
बरामद वाहन
स्कूटी UK07FE-0453 (प्रेमनगर क्षेत्र से चोरी)
मोटरसाइकिल UK07AQ-9940 (नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से चोरी)
अपाचे RTR 180 (बिना नंबर प्लेट)
टीवीएस रेंजर UK16F4673
एक्टिवा RJ05TS1301
पल्सर NS 200 UK07AW7606
पुलिस अन्य बरामद वाहनों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किन क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button