उत्तराखंडदेहरादून

योग दिवस पर देहरादून के सिटी पार्क में योग कार्यक्रम, मुख्य सचिव आनंद वर्धन,DG सूचना सहित तमाम अधिकारियों ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून के सिटी पार्क में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एमडीडीए उपाध्यक्ष एवं डीजी सूचना बंसीधर तिवारी ने किया, जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए लोगों को इसे नियमित दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया।
वीओ:
देहरादून के सिटी पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने अधिकारियों और आमजन के साथ मिलकर योगाभ्यास किया और प्रदेशवासियों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग ही निरोग रहने का मूल मंत्र है और यह शरीर व मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

वहीं एमडीडीए उपाध्यक्ष एवं डीजी सूचना बंसीधर तिवारी ने कहा कि योग हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। योग के माध्यम से मन और चित्त को संतुलित रखा जा सकता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि योग में हर बीमारी को मात देने की क्षमता है और यदि इसे नियमित रूप से अपनाया जाए तो व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रह सकता है।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button