सीएम धामी ने प्रदेश में हाई अलर्ट के दिए निर्देश….
लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से ली स्थिति की जानकारी….
सभी आपदा प्रबंधन एजेंसियों, जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF, फायर और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश….
संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी, नदी-नालों के जलस्तर पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के आदेश…
सभी जिलाधिकारियों को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश…
किसी भी हाल में जनहानि रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता…सीएम धामी
गुरुवार के लिए देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, बाकी जिलों में येलो अलर्ट।
IMD ने भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की जताई संभावना…
पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम और मार्ग की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील…
अफवाहों से बचने और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की सलाह।



