उत्तराखंडदेहरादून

तीरथ सिंह रावत के स्वागत में भाजपा कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता, सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना


देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीरथ सिंह रावत को नई जिम्मेदारी मिलने को पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया।


सीएम धामी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस उत्तराखंड को जातियों के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है। वहीं हल्द्वानी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। धामी ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ और देवभूमि की संस्कृति के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


वहीं तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button