UDN पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के जखीरे के साथ 2 सप्लायर अरेस्ट

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा।।
अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले सप्लायर अरेस्ट।।
किच्छा पुलिस ने असलहों के साथ इसमीत सिंह और शमशेर नाम के हथियार सप्लायर को किया अरेस्ट।।
शमशेर से 4 पिस्टल 56 कारतूस 32 बोर इसमीत से 3 तमंचे 20 315 कारतूस हुए बरामद।।
इन सभी अवैध असलहों की डिलेवरी पहुंचाने के लिए ही आए थे हथियारों के सौदागर।।
ऊधमसिंहनगर पुलिस की सतर्कता से पकड़े जा सके हथियार तस्कर।।
यूपी के एटा से सस्ते दामों में लाकर ऊंचे दामों में करते थे बिक्री।।
आर्डर मिलने पर ही मंगवाने वाले तक पहुंचाते थे असलहों की डिलेवरी।।
पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में थे लिप्त।।
पुलिस हिरासत में तस्करों से जुटाई जा रही अहम जानकारी,तह तक जाने का किया जा रहा प्रयास।।
ऊधमसिंहनगर में कहा किसे और कितनी मात्रा में असलहों की हुई सप्लाई की भी जुटाई जा रही जानकारी।।
SSP मंजुनाथ टीसी ने हथियार तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दिया 10 हजार का ईनाम।।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SSP ऊधमसिंहनगर ने पूरे मामलें का किया खुलासा।।




