
देहरादून के राजपुर इलाके में करीब एक साल पहले हुई 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। राजपुर थाना पुलिस ने घरेलू सहायिका विमला को गिरफ्तार कर उसके पास से हीरे और सोने के तकरीबन 10 लाख तक के जेवर बरामद किए हैं।मामले में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब आरोपी ने चोरी के बाद इंस्टाग्राम पर हीरे का हार पहनकर फोटो पोस्ट कर दी। बस फिर क्या था—चमक-दमक ने ही चोरी की कहानी की परतें खोल दीं। फोटो देखकर पीड़िता को शक हुआ और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी,उसके बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम की आईडी और महिला की कुंडली खंगाली और उसके पास से चोरी के सभी जेवरात बरामद कर लिए जिसके बाद शुक्रवार को आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है




