उत्तराखंडदेहरादून

एटीएम तोड़ने पहुंचा युवक,प्रेमनगर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

देहरादून के प्रेमनगर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को तोड़कर चोरी करने की कोशिश करने वाले एक युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। बैंक की निगरानी टीम की सूचना पर चौकी प्रभारी जैनेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत एटीएम पहुंचे जहाँ आरोपी मशीन तोड़ने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस ने मौके से आरोपी युवक सुमित थापा को अरेस्ट कर लिया पुलिस ने उसके पास से एक अवैध चाकू, एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल किया गया औजार और रेनकोट बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओला टैक्सी चलाता है और नशे का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने एटीएम से पैसे चोरी करने की योजना बनाई थी। उसने यह भी बताया कि इससे पहले वह एक अन्य बैंक के एटीएम को भी तोड़ने की कोशिश कर चुका था, लेकिन सफल नहीं हो पाया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button