
आयुक्त उत्तराखंड अनुराधा पाल के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून में बड़ी कार्रवाई की गई।
सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून प्रेरणा बिष्ट के निर्देशन में टीम ने “Babas” नाम के रेस्तरां में छापा मारा। जांच के दौरान वहां अवैध रूप से फर्जी बार संचालित होता मिला। टीम ने मौके से विभिन्न ब्रांड की करीब 10 पेटी शराब और बीयर बरामद की।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश नाथ, गोविंद, हेमंत सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। आबकारी विभाग ने मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




