
देहरादून के डोईवाला में पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक लावारिस युवक का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। युवक का शव 25 जून को गोवर्धन मंदिर के पास ऋषिकेश रोड पर मिला था।
पुलिस ने 72 घंटे तक उसकी पहचान के लिए काफी कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद शव खराब होने की स्थिति को देखते हुए लक्खीबाग श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कराया गया। साथ ही मृतक का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा गया है और परिजनों की तलाश जारी है।




