उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून मसूरी रोड धसने से आवाजाही के लिए किया गया बंद,पर्यटक और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील

देहरादून मसूरी मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया है. मार्ग पर स्थित एक बैण्ड (मोड़) के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे देहरादून मसूरी मार्ग को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। उप जिलाधिकारी, मसूरी की ओर से जारी आदेश के अनुसार आमजन की सुरक्षा और जान-माल की रक्षा को देखते हुए अगले आदेश तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारी बारिश के कारण सड़क को नुकसान पहुंचा है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मार्ग पर परिवहन पूरी तरह निषिद्ध कर दिया गया है.संबंधित विभागों को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और सड़क की मरम्मत व सुरक्षा कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे देहरादून मसूरी मार्ग पर यात्रा करने से बचें और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन हाई अलर्ट पर है और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button