
देहरादून में कल रात से हो रही बरसात के चलते सभी नदिया उफान पर है तो वही आज कैंट कोतवाली क्षेत्र के संतला देवी मंदिर के पास नदी में पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते अचानक जलस्तर बढ़ गया और पिकनिक मनाने आए 7 लोग नदी के टापू पर फंस गए थे
वही कंट्रोल रूम पर गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने रोप की मदद से कई घंटों की मसक्कत के बाद सभी लोगों को रेस्कयू कर सुरक्षित निकाल लिया है हालांकि बरसात का अलर्ट है ऐसे में प्रशासन भी लगातार लोगों से नदी नालों के किनारे से दूर रहने की अपील कर रहा है




