उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में पानी की किल्लत पर जल संस्थान पहुंचे लोगों ने सौंपा ज्ञापन

राजधानी देहरादून के कई इलाकों में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। सुमन नगर, चोर खाला और विजय पार्क क्षेत्र के लोग लंबे समय से पानी की किल्लत से परेशान हैं। लगातार हो रही दिक्कतों के बीच स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता आदित्य चौहान के नेतृत्व में जल संस्थान के खिलाफ आवाज उठाई।


स्थानीय नागरिकों ने जल संस्थान के एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द नियमित जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। लोगों का कहना है कि पानी की समस्या के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है और गर्मी के मौसम में हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। वहीं जल संस्थान के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button