उत्तराखंडदेहरादून

सचिव आपदा प्रबंधन ने भारी बारिश की स्थिति को लेकर की समीक्षा बैठक,अधिकारियों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति की समीक्षा की। सभी जिलों के अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
10 जुलाई के लिए नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और चम्पावत में रेड अलर्ट, जबकि देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। चारधाम यात्रा मार्गों पर खराब मौसम होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाएगा और भोजन, पानी, दवाइयों सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सचिव ने नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी, जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और बंद ग्रामीण सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेशवासियों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button