देहरादून में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की दर्दनाक मौत,चालक फरार
राजधानी में बढ़ते सड़क हादसों से दहसत में राहगीर

राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया घटना देहरादून के आशारोडी चेक पोस्ट पर हुई जहां तेज रफ्तार बंद कन्टेनर का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है और सड़क पर काम कर रहे मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया… घटना इतनी दर्दनाक थी कि युवक का सिर मौके पर ही धड से अलग हो गया जिसके बाद चीख पुकार मच गई वही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को क्लियर करवाया।
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाल आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गवाने वाला 19 वर्षीय मृतक महेश पुत्र रामदीन है जोकि उत्तरप्रदेश के जिला बांदा के कामासीन इलाके का रहने वाला था यहाँ मजदूरी का काम करता था
.वही राजधानी में बढ़ते जानलेवा सड़क हादसों की वजह से राहगीर भी दहसत में है दरसल बीते दो दिन पहले भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई थी।शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ती गाड़िया मानो चलती फिरती मौत बनकर न जाने कहा से आजाए।इसको लेकर भी देहरादून वासी दहसत में है हालांकि हर बार हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग हादसों में कमी लाने के दावे जरूर करता नजर आता है लेकिन दुर्घटनाओं में कमी की बजाए बढ़ोतरी ही हो रही है जोकि अधिकारियों के दावों को हवाई साबित कर रहा है



