
राजधानी देहरादून के नंदा चौकी स्थित अस्थाई पुल देर रात टोंस नदी के तेज बहाव के साथ ढह गया,जिसके बाद वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है और पोंटा चकराता की तरफ जाने आने वाले वाहनों को डाइवर्ट कर दिया गया।दरसल कल देर रात हुई भारी बरसात के बाद टोंस नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था जिसकी चपेट में आने से अस्थाई पुल का एक बड़ा हिस्सा बरसाती पानी के साथ बह गया है वही पुलिस ने एतिहातन अस्थाई पुल पर आवाजाही को पूरी तरह बंद कर दिया हैं और सभी वाहनों को दूसरे मार्ग से डाइवर्ट कर दिया गया है
आपको बता दें कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान नंदा की चौकी पर बना स्थाई पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद ही इस अस्थाई पुल का निर्माण किया गया था हालांकि अस्थाई पुल बहने के बाद आम जनता के लिए मरम्मत हुए पुल को खोल दिया गया है




